BreakingJharkhandNew Delhiझारखंडब्रेकिंग

रोहित विराट के विवाद का शाहिद अफरीदी ने उठाया फायदा

Share
Share
Khabar365news

पूर्व पाकिस्तान कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका दिए जाने का समर्थन किया है. अफरीदी ने टेलीकॉम एशिया से बातचीत में हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये दोनों भारत की वनडे प्लानिंग के लिए बेहद जरूरी हैं. पाकिस्तान के दिग्गज ने कहा कि भारत को इन महान खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल करना चाहिए.

शाहिद अफरीदी ने कहा, “ये सच है कि विराट और रोहित भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप की रीढ़ हैं. जिस तरह से उन्होंने हाल ही की वनडे सीरीज में खेला है, ये पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा जा सकता है कि वे 2027 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं. आपको इन दोनों सितारों को संभालकर रखना चाहिए. जब भारत किसी कमजोर टीम के खिलाफ खेले, तो नए खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है और विराट-रोहित को आराम दिया जा सकता है.”

अफरीदी और गंभीर के बीच सालों से तल्खी रही है और पाकिस्तान के ऑलराउंडर ने एक बार फिर भारतीय कोच पर तीखा तंज कसा. गंभीर को कोचिंग में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में जीत मिली जबकि टेस्ट में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा है. अफरीदी ने कहा, “गौतम ने जिस तरह से अपनी कोचिंग की शुरुआत की, ऐसा लगा कि उन्हें लगता है कि जो वे सोचते और कहते हैं वही सही है, लेकिन कुछ समय बाद साबित हो गया कि आप हमेशा सही नहीं होते.”

अफरीदी ने रोहित शर्मा की तारीफ भी की, जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का उनका रिकॉर्ड तोड़ा है. आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स में रोहित के साथ खेले अफरीदी ने कहा, “रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही होते हैं और अब ये रिकॉर्ड भी टूट गया है. मुझे खुशी है कि जिस खिलाड़ी को मैं हमेशा पसंद करता था, उसने ये रिकॉर्ड तोड़ा है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैंने उसे बल्लेबाजी करते देखा और उसकी क्लास ने मुझे प्रभावित किया. मुझे पता था कि एक दिन रोहित भारत के लिए खेलेगा और उसने खुद को एक क्लासी बल्लेबाज के तौर पर साबित किया है.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...