Jharkhand

प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित मन की बात से जनता ऊब चुकी है : शैलेन्द्र यादव

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव नें प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात पर अपनी राय देते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा कि जब-जब किसी मुद्दे पे फसती है तब-तब प्रधानमंत्री मन की बात कर लोगो को गुमराह करते हैं । उन्होंनें कहा कि मन की बात करने से अच्छा होता जन की बात करते ।
जिला अध्यक्ष नें कहा कि प्रधानमंत्री भीषण मंहगाई पर मन की बात क्यूं नही करते, देश में बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ा है बेरोजगारी पर मन की बात क्यूं नही करते, देश में तीन काला कानून लगाकर 600 किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया किसानों पर मन की बात क्यूं नही करते, जीएसटी लगाकर छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ डाली जीएसटी पर मन की बात क्यूं नही करते, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संपत्ति को अपने परम मित्र अडानी के हाथों बेच रहें राष्ट्रीय संपत्ति के बारे में मन की बात क्यूं नही करते, अग्निवीर योजना लाकर नवयुवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहें है उन नवयुवकों पर मन की बात क्यूं नही करते, मंदिर-मस्जिद हिन्दू-मुस्लिम की बात कर देश को साम्प्रदायिकता में झोक रहें हैं देश की एकता पर मन की बात क्यूं नही करते, पुलवामा में 41 जवान शहीद हो गए जवानों पर मन की बात क्यूं नही करते, देश की पहलवान बेटियां पर हो रहे अत्याचारों पर मन की बात क्यूं नही करते, देश में कई ऐसे जन समस्याएं हैं उन जन समस्याओं पर मन की बात क्यूं नही करते । इन्हें देश की कोई चिन्ता नही प्रधानमंत्री केवल अपने मन की बात को ऐतिहासिक बनाने में व्यस्त हैं ।

                      
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...