रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि देव मंदिर में शुक्रवार को मंदिर समिति की बैठक पुनीत पाठक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 16 मई को शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मंदिर के संस्थापक पुनीत पाठक ने बताया कि शनि जयंती और शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार की सुबह दस बजे से विशेष पूजा अर्चना और हवन का आयोजन होगा।
इसके बाद महा भंडारे और संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। मौके पर बबलू पाठक, दीपू कुमार, संचित पाठक, दिनेश सोनी, सुजीत पाठक ,उमेश मालाकार, आनंद अग्रवाल, हर्षित पाठक, कपिल मुंडा ,अनिल राम ,रवि पाठक ,रामकुमार अग्रवाल, कुणाल प्रजापति आदि उपस्थित थे।
Leave a comment