CrimeNational

सैफ अली पर हमले से पहले शाहरुख खान के घर की हुई थी रेकी! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Share
Share
Khabar365news

सैफ अली खान पर हमले से पहले हमलावर ने 14 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  के मन्नत बंगले की रेकी की थी। ऐसा एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान से पहले आरोपी का प्लान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर पर हमला करने का था। पुलिस को शक है कि सैफ पर हमला करने वाले शख्स ने ही मन्नत के बाहर रेकी की होगी। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के कारण वह घर के अंदर घुसने में विफल रहा. यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14 जनवरी को किसी अनजान शख्स को शाहरुख खान के घर के बाहर रेकी करते हुए देखा गया था. मन्नत के पास स्थित रिट्रीट हाउस के करीब 6 से 8 फीट लंबी लोहे की सीढ़ी लगाकर घर के अंदर देखने की कोशिश की गई थी. शख्स बाहरी दीवार पर भी चढ़ गया था, लेकिन चारों के लिए लगाए गए  जाल ने उसे रोक दिया,  जिससे वह एंटर नहीं कर पाया.

पुलिस शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इसमें दिखने वाले व्यक्ति सैफ अली खान के घर घुसने वाले शख्स की ही कद- काठी का है. पुलिस को यह भी शक है कि मन्नत आने वाला इस व्यक्ति के साथ कई और लोग हो सकते हैं. जांच के बावजूद, शाहरुख खान ने घटना के बारे में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और स्थिति की आगे जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में सनसनी बैंक कर्मी से लूट व मारपीट, ₹3.43 लाख की नकदी छीनी

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र में...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

बच्चा चोरी के शक में अधेड़ महिला से मारपीट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ महिला...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु की पीटीपीएस क्षेत्र में रामा देवी40, पति...

CrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

रामगढ़ एसपी कोयला व्यवसाय गजानंद प्रसाद के आवास पहुंचे। वहीं फायरिंग की जिम्मेवारी TSPC के निर्भय ने लिया

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ एसपी अजय कुमार बुधवार को रात्रि...