Home झारखंड उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार की हत्या
झारखंड

उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार की हत्या

Share
Share

झारखंड: झारखंड में अपराधी बेखौफ होकर छोटी-छोटी बातों पर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला देवघर से सामने आ रहा है, जहां उधार सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार की हत्या कर दी गई है। कुल्हाड़ी से हमला कर दुकानदार की हत्या मिली जानकारी के अनुसार घटना देवघर के कुंदा थाना क्षेत्र के कटिया गांव की है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय गुरु गोविंद पांडेय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे ने बताया कि सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था।

पड़ोस में रहने वाला निरंजन नाम का व्यक्ति उसके पिता से उधार सिगरेट मांग रहा था और जब उसने सिगरेट नहीं दी तो उसने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर निरंजन भाग गया। मृतक के बेटे के अनुसार पुराने जमीन विवाद को लेकर साजिश के तहत पिता की हत्या की गई है। जांच में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...