Home Jharkhand देवघर जिले के छह प्लस टू और 48 मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय होंगे
Jharkhand

देवघर जिले के छह प्लस टू और 48 मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय होंगे

Share
Share

देवघर /संतोष शर्मा ।

शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख जी की दूरदर्शी सोच । सारवां सोनारायथाडी के कई मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में तथा हाई स्कूल को प्लस टू में अपग्रेड किया जायेगा। जो मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय में अपग्रेड होंगे वो हैं 1.सोनारायथाडी प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय,ठाढीलपरा, 2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय,महापुर, 3. सारवां प्रखंड में मध्य विद्यालय,मणिगढी, 4.उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चरघरा, 5.मध्य विद्यालय,बधनी, 6उत्क्रमित मध्य विद्यालय , भदियारा, तथा 7.उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बगीचा। जिन उच्च विद्यालयों को प्लस टू में अपग्रेड किया जायेगा वो हैं 1.नलिनी पत्रिका उच्च विद्यालय, बंदाजोरी (सारवां), 2.उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जियाखड़ा,(सारवां), 3.उत्क्रमित उच्च विद्यालय,पहारिया(सारवां), 4.उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मगडिहा (सोनारायठाडी), तथा 5.उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नान्हीडीह (सोनारायठाडी) सरवां तथा सोनारायठाडी के उक्त विद्यालयों का अपग्रेड होना निश्चित ही इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के दृष्टिकोण से एक मील का पत्थर साबित होगा। विद्यार्थियों,अभिभावकों की मांग पर क्षेत्र में शिक्षा के दृष्टिकोण से दूरगामी परिणाम को ध्यान में रखते हुए सूबे के कृषि मंत्री सह जरमुंडी के लोकप्रिय व दूरदर्शी सोच रखने वाले विधायक बादल पत्रलेख का प्रयास रंग लाया है । सारवॉं ,सोनारायठाडी का निर्धन से निर्धन बच्चा भी उच्च शिक्षा रूपी इस शस्त्र से सुसज्जित होकर जीवन- संग्राम में विजयी होगा। ग्रामीण क्षेत्रों मे अब उच्च शिक्षा का दीप जलेगा। हर गरीब का दर्द समझने वाले सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का जिन्होंने माननीय मंत्री बादल की मांग पर सारवॉं सोनारायठाडी में उक्त विद्यालयों को अपग्रेड करने तथा जिलास्तरीय डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान किया गया

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...