Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में 43 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न, मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा के मुद्दों पर सुनवाई

Share
Share
Khabar365news

जिला जनसम्पर्क कार्यालय रांची के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के मध्याह्न भोजन योजना एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत चयनित 43 विद्यालयों का जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की सुनवाई आज समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में संपन्न हुई।

यह सुनवाई उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आईटीडीए निदेशक श्री संजय भगत ने की।

सुनवाई के दौरान सभी प्रखंडों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सामने रखा गया, जिनमें प्रमुख रूप से किचन सेट, शौचालय, तड़ित चालक और वर्ग कक्ष निर्माण से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इन समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित कार्यालयों को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला सोशल ऑडिट टीम, जिला शिक्षा अधीक्षक राँची श्री बादल राज, राज्य परियोजना कार्यालय की नोडल पदाधिकारी श्रीमती सीमा प्रसाद, जिला परिषद की माननीय उपाध्यक्ष, झारखंड शिक्षा परियोजना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, साथ ही सभी प्रखंडों से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...