झारखंडब्रेकिंग

बेटे ने पिता को मामूली बात पर लाठी डंडे से पीटकर मार डाला

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिला  के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसहा पंचायत अंतर्गत नगरभीठ्ठा पहाड़िया गांव में पुत्र आसना पहाड़िया ने पिता को मामूली विवाद में ही पीट पीट मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि शराब के नशे में धुत पुत्र आसना पहाड़िया ने अपने 65 वर्षीय पिता कतगु पहाड़िया को मामूली विवाद में ही मोटा डंडा से पीट पीट कर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव को मिलते ही उन्होंने थाना के एसआई महेंद्र सिंह को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर भेज कर घटना से संबंधित जानकारी ली। 

मिर्जाचौकी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया एवं कतगु पहाड़िया के शव को कब्जे में लेकर साहिबगंज सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार असना पहाड़िया घटना के रात अपनी पत्नी को भी मारपीट किया जिससे पत्नी  भाग कर जंगल में छिप गई, घटना के बाद आसना फरार है, ग्रामीणों का कहना है कि आसना पहाड़िया दिल्ली, पंजाब में काम करने जाता है। तीन माह छ माह पर घर लौटता है। यहां शराब का सेवन बहुत करता है। शराब के नशा में मारपीट करता है, वहीं थाना पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुटी है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...