jamshedpurझारखंडब्रेकिंग

अलकतरा फैक्ट्री में लगी आग के बाद टंकी में हुआ विस्फोट, गैस रिसाव से घुटने लगा दम

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो से डिमना रोड जानेवाली सड़क के पास मिर्जांडीह स्थित अलकतरा फैक्ट्री (एसटीपी लिमिटेड) में गुरुवार को देर शाम 8 बजे करीब अचानक आग लगने से अलकतरा की टंकी फट गयी। जिससे गैस का रिसाव तेजी से होने लगा। आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया। वहीं, गैस की तेज दुर्गंध से सांस लेने में भी लोगों को परेशानी होने लगी। इससे फैक्ट्री के आसपास रहनेवाले लोगों के आंखों में जलन और सांस लेने में भी परेशानी की शिकायत हुई। जिसके बाद फैक्ट्री के आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान रात करीब 1 बजे तक गैस रिसाव होता रहा। हालांकि, घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों के द्वारा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 9 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन, बावजूद इसके गैस रिसाव जारी रहा।

दूसरी ओर घटना के बाद टंकी फटने के कारण गैस का रिसाव आसपास के इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हुई। इस दौरान अलकतरा फैक्ट्री से तकरीबन 4 से 5 किमी दूर तक गैस का रिसाव महसूस किया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इधर, घटना के बाद अलकतरा फैक्ट्री के विरोध में स्थनीय लोगों ने मेन रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर डीएसपी पटमदा वचनदेव कुजूर और बोड़ाम थना पुलिस पहुंची। हंगमा कर रहे लोगों को शांत कराया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2010 में भी अलकतरा फैक्ट्री में आग लगी थी। जिससे काफी नुकसान हुआ था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...