Jharkhand

प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर मेयर के नेतृत्व में सरहुल मैदान में चला विशेष सफाई अभियान

Share
Share
Khabar365news

प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर हजारीबाग नया बस स्टैंड के समीप स्थित सरहुल मैदान का विशेष सफाई अभियान नगर निगम हजारीबाग की महापौर रोशनी तिर्की के नेतृत्व में आदिवासी समाज और निगम के द्वारा शनिवार को किया गया। इस सघन सफाई अभियान में खुद में रोशनी तिर्की ने उपस्थित होकर मोर्चा संभाला। आदिवासी समाज के द्वारा प्राप्त आवेदन में त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की ने प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर सरहुल मैदान में सफाई अभियान चलाया है ।

मेयर रोशनी तिर्की ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला आदिवासियों का प्रमुख पर्व है। पतझड़ के बाद पेड़ पौधों की टहनियों पर हरी हरी पत्तियां जब निकलने लगती है, आम के मंजर तथा सखुआ एवं महुआ के फूलों से जब पूरा वातावरण सुगंधित हो जाता है तब आदिवासियों द्वारा प्रकृति पर्व सरहुल मनाया जाता है। यह पर्व आदिवासी नव वर्ष का सूचक और जीवन में नए उमंग और उल्लास के साथ नवजीवन शुरू करने को प्रेरित करता है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...