Jharkhand

खनन स्थल के आसपास बच्चों की उपस्थिति पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग टीम ने प्रकट की चिंता

Share
Share
Khabar365news

कोयला खनन स्थल के आसपास बच्चों की उपस्थिति और उनके दुर्घटना की चपेट में आ जाने की प्रबल संभावना पर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग टीम ने गहरी चिंता प्रकट की।

इसको लेकर शुक्रवार को टीम ने उपायुक्त श्री संदीप सिंह व बीसीसीएल के सीएमडी श्री समिरन दत्ता से मुलाकात की।

पदाधिकारियों से मुलाकात करने और बीसीसीएल के रामकनाली क्षेत्र का दौरा करने के बाद टीम ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि खनन स्थल के आसपास बच्चों की उपस्थिति चिंता का विषय है।

इसको लेकर टीम ने उपायुक्त व बीसीसीएल के सीएमडी से मुलाकात की और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कारगर कदम उठाने पर चर्चा की।

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा अति आवश्यक है। उनके लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बीसीसीएल सीएमडी ने टीम को बताया कि प्रत्येक माइनिंग एरिया में बच्चों के लिए कौशल विकास, आजीविका से जोड़ने का प्रयास, बच्चों के मनोरंजन के लिए बीसीसीएल पार्क विकसित करेगा। साथ ही बंद खदान के खुले मुहाने को भरने का काम भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती काजल यादव, सदस्य डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन, श्री सुनील कुमार वर्मा, बाल कल्याण परिषद के राजभवन सदस्य श्री प्रदीप पांडेय, बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण पदाधिकारी श्री आनंद कुमार मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...