Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 18 वर्षीय श्यामा कुमार दत्ता के रूप में हुई है। वह साहेबगंज जिले के 3 पहाड़ थाना क्षेत्र के बबन गामा गांव का रहने वाला था। 

मिली जानकारी के अनुसार श्यामा अपने देवघर निवासी दोस्त के साथ शिवपुरी में रहकर मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहा था। दोनों एक कोचिंग संस्थाना में पढ़ाई कर रहे थे। हाल ही में उसके दोस्त के घर शादी थी, जिस कारण वह देवघर चला गया था। इसी बीच श्यामा ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब आस-पास के लोगों को श्यामा के कमरे से कोई हलचल नजर नहीं आई, तो उन्होंने शक के आधार पर कमरे का दरवाजा तोड़ा। श्यामा को पंखे से लटका देख लोग तुंरत उसे रिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना छात्र के परिवार वालों को दे दी गयी है, जो रिम्स अस्पातल पहुंच चुके हैं। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। श्यामा के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार था। उसने क्यों आत्महत्या की, इसका कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। सुखदेवनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलु की जांच की जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...