
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने आर्च बिशप विंसेंट आइंद सहित कई बिशप से भेंट कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
सुबोध कांत सहाय आर्च बिशप हाउस पहुंचे। जहां आर्च बिशप विंसेंट आइंद से मिले और उन्हें फूलों का गुलदस्ता व केक देकर क्रिसमस एवं नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। बिशप आइंद ने उपस्थित सभी को केक खिलाकर क्रिसमस की खुशियां साझा की। उन्होंने राज्य और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। श्री सहाय कांटाटोली स्थित एजी चर्च के पास्टर जॉन और सीएनआई चर्च के बिशप बी बास्के से भी मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता और केक भेंट कर क्रिसमस तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दी। बिशपो ने भी शुभकामना देते हुए कहा कि क्रिसमस के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना कर झारखंड और यहां के लोगों के खुशहाली और विकास की कामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला वर्ष सभी के लिए खुशियां लेकर आए।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि क्रिसमस हमें भाईचारा और समाज में एकजुटता का संदेश देता है। श्री सहाय के साथ सुंदरी तिर्की, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, दीपक लाल, रवि चंद्र कपूर और दीपक प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।
Leave a comment