Home झारखंड आजसू के स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लेने खेलगांव पहुंचे सुदेश महतो
झारखंडब्रेकिंग

आजसू के स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लेने खेलगांव पहुंचे सुदेश महतो

Share
Share

रांची : आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो आज स्थापना दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लेने खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम पहुंचे और तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उनके साथ झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर भी थे। प्रभाकर ने बताया कि आजसू पार्टी 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी कार्यकर्ता बलिदान दिवस समारोह की तैयारी में जोर-शोर से जुट चुके हैं। कार्यक्रम में पूरे राज्य के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। समारोह स्थल पर भी व्यापक तैयारी की जा रही है।

महतो ने समारोह में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए स्टेडियम में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली और संथाल परगना समेत दूर दराज से आ रहे कार्यकर्ताओं के लिए विशेष निर्देश दिया। उन्होंने मंच, बैठने और भोजन व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।  महतो ने समारोह स्थल पर ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, रमेश गुप्ता, पीयूष चौधरी, ओम वर्मा, राकेश सिंह, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, प्रकाश मंडल, तौफीक, अमित वर्मा, हबीब, सद्दाम, रोहित महतो, दीपक, राजू, उत्कर्ष महतो, सूरज गुप्ता, जय वास्तव, मनोज महतो, बिशु रजवार, अरुण दांगी, कुणाल महतो, जयदेव नायक, रिजवान, हफ़ीजुल, आरिफ, वसीम, महताब आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...