Jharkhand

ओएसिस स्कूल के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Share
Share
Khabar365news

सम्पूर्ण देश को एक तारीख, एक घंटा व एक साथ का दिया नारा
हजारीबाग सहयोगी–02 अक्टूबर गांधी जयंती के एक दिन पूर्व रविवार को देश के प्रधानमंत्री की नरेन्द्र मोदी की स्वच्छ भारत मिशन को गति देकर ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र छात्राओं ने आसपास व झील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर बताया गया कि
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अभियान के संबंध में पूरे देश को एक नारा दिया, जिसके बोल हैं- 01 तारीख, 01 घंटा व एक साथ। इस मौके पर ओएसिस स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपना सामुहिक सहयोग देकर देश व समाज के लिए स्वच्छता का एक उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है और देश के नाम स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता सबका कर्त्तव्य व अधिकार है, का नारा दिया। इस दौरान अपने विद्यालय परिसर एवं इसके आस पास की सफाई के साथ साथ हजारीबाग,की हृदय स्थली झील परिसर की भी व्यापक रूप से साफ सफाई में कर स्वच्छ भारत मिशन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस अभियान को सफल बनाने में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ साथ एनसीसी के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने स्वच्छता मिशन को सशक्त बनाने के लिए अपनी स्वेच्छा से श्रमदान दिया। बच्चों ने गंदगी को न बढ़ने दो, स्वच्छ्ता का दृढ़ संकल्प लो का भी नारा दिया।
इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. एहसान-उल- हक ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा स्वच्छता को बढ़ावा देकर ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
विद्यालय के सचिव तनवीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष शब्बीर अहमद ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा की आज के सामाजिक परिवेश में स्वच्छता के महत्व को समझने एवं हर स्तर पर सफल बनाने का दृढ़ संकल्प हम सबको लेना चाहिए।
ओएसिस स्कूल के उप प्राचार्या सह सीटीओ मो. इम्तियाज़ आलम ने भी छात्र-छात्राओं से इस मिशन पर अपना श्रमदान देते हुए कहा कि गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। बच्चों इस मुहिम को जन जन तक ले जाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...