झारखंडब्रेकिंग

मंईयां योजना की 5.46 लाख महिलाओं के नाम सूची से हटेंगे, अप्रैल-मई की राशि नहीं भेजी जाएगी

Share
Share
Khabar365news

मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दैनिक भास्कर में छपी विनय चतुर्वेदी की रिपोर्ट के अनुसार 5 लाख 46 हजार महिलाओं के नाम लाभुक की सूची से हटा दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि जो अपात्र महिलाएं हैं उन लोगों ने अबतक जरूरी कागजात जमा नहीं किये है। न ही बैंक खाते के आधार कार्ड से लिंक होने की जानकारी दी है। इन्हें अप्रैल और मई की राशि नहीं भेजी जाएगी। इनमें से करीब दो लाख लाभुकों का डेटा मिसमैच है। उन्हें जनवरी से मार्च तक का भुगतान भी नहीं किया गया है। 

झारखंड सरकार ने यह साफ कर दिया है कि योजना की राशि केवल उन लाभुकों को ही दी जाएगी, जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है। अबतक करीब 51 लाख ऐसी महिलाओं की पहचान हुई है, जिन्हें पात्र लाभुक माना गया है। विभाग इनकी जिलावार सूची बना रहा है। इन 51 लाख लाभुकों को भुगतान के लिए अलॉटमेंट जारी होने वाला है। योजना की शुरूआत में लाभुकों को 1000 रुपए प्रतिमाह दिया जा था। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे बढ़ाकर 2500 रुपए करने की घोषणा की थी। जिन-जिन राज्यों में इस तरह की लाभकारी योजना महिलाओं के लिए चलाई जा रही है इसमें सबसे ज्यादा राशि झारखंड सरकार 18 से 50 साल की महिलाओं को दे रही है।

दरअसल दिसंबर की राशि ट्रांसफर होने के बाद बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों की बात सामने आई। इसके बाद सभी जिलों में भौतिक सत्यापन हुआ। इसमें 43.85 लाख लाभुक योग पाए। इनमें से 37.55 लाख लाभुकों के खाते ही आधार से लिंक थे। शेष 12.76 लाख लाभुकों को होल्ड कर रखा गया। लेकिन बाद में सरकार ने इन्हें राहत देते हुए मार्च तक बगैर आधार लिंक खाते में भी पैसे भेजना का फैसला लिया, जिनके दस्तावेज सत्यापन में सही मिले थे। जनवरी में 56.61 लाख लाभुक थे जो सत्यापन के बाद घटकर 43.85 लाख हो गये, इसमें 12.76 लाख होल्ड पर रखे गये। मार्च में 37.55 लाख लाभुक थे जो आधार लिंक से छूट के बाद 50.05 हो गये। अब सत्यापन के बाद करीब 51 लाख लाभुक महिलाएं हो गयीं है। 

सत्यापन के बीच मंईयां योजना के लिए नए आवेदन भी लिए जा रहे हैं। पुरानी गलतियों से सीख लेकर इन आवेदनों की स्क्रूटनी और कागजात की जांच हो रही है। बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सबकुछ सही पाये जाने के बाद इन लाभुकों को सूची में जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि झारखंड सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर महिलाओं में विशेष इंतजार रहता है। अभी भी महिलाएं अप्रैल और मई महीने की राशि का इंतजार कर रही। खबरें ऐसी आ रही है कि सरकार अप्रैल और मई माह की राशि एक साथ ट्रांसफर कर सकती है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...