झारखंडब्रेकिंग

दुमका में नदी किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव

Share
Share
Khabar365news

दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। महिला रविवार दोपहर स्नान करने के लिए नदी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव झाड़ियों में मिला। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका 4 बच्चों की मां थी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। रविवार दोपहर वह रोज की तरह काम से लौटने के बाद स्नान के लिए नदी गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब मां के नहीं लौटने पर उसकी बेटी नदी तक उसे खोजने गई, तो वहां केवल उसकी धोए हुए कपड़े पड़े मिले। वह कपड़े लेकर घर लौटी और पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला के पति ने गांववालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रातभर नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। 

सोमवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू हुई, तो गांव से करीब 400 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में उसका अर्धनग्न शव मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और प्रभारी थाना प्रभारी विवेक विल्सन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और बिना कार्रवाई के शव उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।  
दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Khabar365newsधनबाद : धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में आज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेमंत-कल्पना सोरेन ने विनोद पांडेय के परिवार को दी सांत्वना

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज राज्य समन्वय समिति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

घाटशिला उपचुनाव में JLKM की एंट्री, प्रत्याशी का नाम जल्द होगा घोषित

Khabar365newsघाटशिला उपचुनाव को लेकर आज JLKM पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Khabar365newsहजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह...