Jharkhand

“पति को छोड़कर प्रेमी संग रहने को तैयार हुई दुल्हन”

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग | नई नवेली दुल्हन पति को छोड़कर प्रेमी संग रहने को तैयार हो गयी। उसने खुद आवेदन लिखकर दिया। वह अपने प्रेमी संग ही रहेगी और भविष्य में तालाक आदि के कागजात पर स्वेच्छा से हस्ताक्षर करेगी। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को अपनी अभिरक्षा में दुल्हन को प्रेमी के घर छोड़ दिया। विदित हो कि दुल्हन शादी के डेढ़ माह बाद ही प्रेमी संग फरार हो गई थी। घरवालों ने बहुत खोजबीन की, तब जानकारी मिली की लड़की अपने प्रेमी संग फ़रार हो गई। लोहसिंघना थाना क्षेत्र के नूरा निवासी और सुदामा पांडेय की पुत्री सोनाली पांडेय का विवाह सिलाडीह, बरकट्ठा निवासी सुनील पांडे के पुत्र अंकित पांडेय के साथ बड़े इसी साल अप्रैल महीने में हुआ था। लेकिन लड़की पिछले 12 मई को हज़ारीबाग़ अपने मायके एग्जाम देने का नाम पर आयी। फिर 20 मई को पूर्णिया बिहार के मारांग थाना क्षेत्र के निवासी अजय सिंह के पुत्र रामविलास सिंह के साथ रफू चक्कर हो गयी।

लड़की की मां ने लोहसिंघना थाना में एक शिकायत दर्ज करायी थी। बाद में बिहार पुलिस के सहयोग से लड़की को राहुल सिंह के घर पूर्णिया से बरामद किया गया था। तब लड़की ने मरंगा थाना, पूर्णिया में एक साझा बयान देकर कहा था कि वह राहुल के साथ रहेगी। लेकिन, एक सप्ताह बाद लड़की पुनः अपने पिता के घर दबाव में आ गई और दोनों पक्ष के बीच एक सामाजिक पंचायत हजारीबाग में हुई। जिसमें दोनों का पक्ष के क़रीब 60 लोग शामिल हुए। इसमें यह तय हुआ कि लड़की का आचरण पांच माह तक लड़का पक्ष देखेगा। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा।

फिर पंचायत के निर्णय के बाद लड़की अपने मायके में रहनी लगी। अचानक लड़के के पिता को एक नंबर से कॉल करके सूचना दी कि लड़की सोनाली के पीछे आपलोग दिमाग़ ना लगाएं।वह अपनी मर्ज़ी से राहुल के साथ है और अब वह वहीं रहेगी। लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते कहा कि मंगलवार को लड़की और लड़का दोनों आए थे। दोनों बालिग है। उन्हें सदर थाना प्रभारी के पास भेजा गया है। काउंसलिंग कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बाद में लड़की से लिखित आवेदन लिया गया। जिसमें उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। बाद में पुलिस अभिरक्षा में उसे प्रेमी के घर भेज दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...