BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका में  शादी के तुरंत बाद मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, पति ने कहा ऑल द बेस्ट

Share
Share
Khabar365news

बिहार स्थित बांका के रजौन में  प्रखंड में एक बेटी का पढ़ाई के प्रति ऐसा जुनून देखा गया कि शादी के तुरंत बाद सेंटर पर मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची। दुल्हन का नाम ब्यूटी कुमारी है। ब्यूटी अपनी शादी की रस्में पूरी होते ही अंग्रेजी की परीक्षा लिखी। रजौन के धौनी चकसफिया स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर मेहंदी और गहनों में सजी ब्यूटी को देखकर सभी हैरान रह गए। वहीं, उसके पति संजीत कुमार यादव परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे थे। 

हाथों में मेहंदी, लाल जोड़ा, माथे पर सिंदूर और गहनों से सजी ब्यूटी कुमारी जैसे ही परीक्षा केंद्र पहुंची, वहां कौतूहल का माहौल बन गया। सभी की निगाहें दुल्हन बनी छात्रा पर टिक गईं। हालांकि वह बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर गई। जानकारी के अनुसार, अमरपुर प्रखंड के इटहरी गांव की रहने वाली ब्यूटी कुमारी की शादी रजौन प्रखंड के मझौनी गांव निवासी संजीत कुमार यादव से पहले से तय थी। इसी दौरान मैट्रिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया। रविवार की रात विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं, लेकिन छात्रा ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार सुबह अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल होने का निर्णय लिया।

परीक्षा के बाद ब्यूटी कुमारी ने बताया कि वह शादी के कारण अपनी पढ़ाई और परीक्षा को प्रभावित नहीं होने देना चाहती थी। उसका कहना था कि एक साल की मेहनत बेकार न जाए, इसलिए उसने परीक्षा देना जरूरी समझा। उसने कहा कि परिवार और ससुराल पक्ष के सहयोग से ही वह यह निर्णय ले सकी और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच पाई। छात्रा के इस निर्णय में उसके पति संजीत कुमार यादव ने भी पूरा सहयोग दिया। ऑल द बेस्टस कहकर कहा मैं तुम्हांरा केंद्र के बाहर इंतजार करूंगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पत्थर बना हथियार, रिश्तों का हुआ कत्ल… पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राजधानी एक्सप्रेस में छूटा महंगा टैबलेट आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

Khabar365newsआरपीएफ राँची के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

हैसला पंचायत में पुलिस प्रशासन का अतिक्रमण का मार, लोग परेशान

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को फिर से दुबारा हेसला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल द्वारा नए श्रम संहिताओं की समझ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कर्मचारी विकास केंद्र पीवीयूएनएल पतरातु द्वारा...