Jharkhand

जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों का निराकरण करने में केंद्र सरकार विफल रही है: संतोष कुमार सिंह

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: मंगलवार को केन्दुआ- करकेन्द नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान के नेतृत्व में हाजरा बस्ती मे हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला के सभी प्रखंड एवं नगर वार प्रतिदिन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है और इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी उक्त कार्यक्रम को जिला के सभी प्रखंड,नगर,वार्ड एवं पंचायतों में निरंतर प्रतिदिन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।आगे संतोष सिंह ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है,देश में तानाशाही एवं नकारात्मक की राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली एवं ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है,कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई,बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है,कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी,देश को जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर बांटने का काम कर रही है ,कांग्रेस पार्टी से सदैव देश हित में लोगों के लिए तत्पर और खड़ी रही है और आगे भी रहेगी,कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य देश में प्रेम भाईचारा सद्भावना बना रहें।आगे श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी एवं जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे जिसका निराकरण करने में केंद्र सरकार विफल रही है,कांग्रेस पार्टी उस विषय वस्तु के साथ-साथ केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों तक ले जाने का काम करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी, राम गोपाल भूमानिया, जावेद राजा, महेंद्र दुबे, मनोज सिंह, देवेंद्र कुमार,राजू दास, जय प्रकाश चौहान, अनु पासवान, अरविंद कुमार सैनी, प्रभाकर नोनिया, मो. शमशेर, मो. कैफ महताब,राहुल, छोटू, राज, राजा, मंगल, कुंदन, अरमान, विक्की, विजय पासवान, तुलसी कुमार, पवन बाउरी, दिनेश कुमार एवं सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...