BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

बारिश में बह गई पुलिया, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा; आवागमन के लिए जोखिम उठा रहे ग्रामीण 

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह के गांडेय में करीब आधा दर्जन गांव टापू बन गए हैं। मानसून की बारिश में एकमात्र पुलिया बह जाने से इन गांवों का संपर्क जिला और प्रखंड मुख्यालय से कट गया है। जोरासिमर और बुद्धूडीह के बीच नदी पर बनी अस्थायी पुलिय बह जाने से पुतरिया, पहरमा, तेतरिया और बलकूडीह सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क कट गया है। लोगों को पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदर्श उच्च विद्यालय और स्थानीय बाजार तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को नदी में उतरकर सफर करना पड़ता है, जो मानसून के समय काफी जोखिम भरा कदम है। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

ग्रामीण जामुन मंडल, संजय मंडल, जागेश्वर मंडल, मोहन मंडल, भीम मंडल, पंकज मंडल, दीपक मंडल, दसिया देवी और तुलिया देवी ने बताया कि गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से पाइप, मिट्टी और मोरम डालकर अस्थायी पुलिया तैयार की थी ताकि आवागमन सुचारू रह सके, लेकिन हाल की बारिश में यह पुलिया पूरी तरह बह गई। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में यही समस्या होती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और दैनिक जरूरतों के लिए आवागमन बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल बनाने की मांग की है। इस संबंध में Followup से गांडेय की बीडीओ निशात अंजुम ने बताया कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...