BokaroJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच शुरू

Share
Share
Khabar365news

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय में मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूरे आयोग परिसर को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। मौके पर सिटी एसपी के नेतृत्व में कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जेपीएससी कार्यालय में कथित अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों के आधार पर जांच टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा विभिन्न अभिलेखों और रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। बता दें कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हुए थे। खासकर कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली थी और कई स्तरों पर विरोध भी दर्ज कराया गया। इस मामले में अभ्यर्थियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। फिलहाल, इस मामले में इतनी ही जानकारी प्राप्त हुई है। जैसे ही कोई नया अपडेट मिलेगा, इस खबर को तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...

Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...