झारखंडब्रेकिंग

अमन साव के परिजनों ने कहा- हम शव लाने नहीं जाएंगे, पुलिस ने जैसे मारा है वैसे लाकर दे

Share
Share
Khabar365news

गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों ने शव पलामू से लाने से मना कर दिया है। अमन के पिता ने कहा है कि वे लोग पलामू नहीं जाएंगे।  पुलिस ने जिस तरह से अमन साव को मारा है, उसी तरह उनके बेटे के शव लाकर दे। अमन साव की बॉडी का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है। डॉक्टरों की 5 सदस्यीय टीम ने गैंगस्टर के शव का पोस्टमॉर्टम किया। बॉडी को पलामू में ही मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। 

अमन साव के अंतिम संस्कार और बॉडी लाने को लेकर परिजनों से बात की गई, लेकिन उनकी ओर से कुछ भी साफ नहीं बताया गया। अमन के पिता निरंजन साव ने कहा, ‘हमलोग नहीं जाएंगे। पुलिस डेड बॉडी घर लाकर पहुंचाए। पुलिस ने जैसा मारा है उसी तरह बॉडी लाकर दे।’

अमन साव पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी। अमन साव को कितनी गोली लगी है, इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें हैं। खबरों के मुताबिक अमन साव को तकरीबन 8 गोली लगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...