JharkhandRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

रामगढ़ में निकली शिव-पार्वती की भव्य बारात, ग्रामवासियों ने आस्था के रंग में झूम उठे।

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़:-  6जून श्री श्री प्राचीन शिव मंदिर मंडा पूजा समिति, रामगढ़ की ओर से मंडा पर्व के उपलक्ष में भव्य धार्मिक आयोजन के तहत भगवान शिव जी और माता पार्वती जी का दिव्य बारात का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामवासियों की श्रद्धा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण बना।

सुबह से ही मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगे ध्वजों से सजाया गया था। शिव-पार्वती के पाठ को पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार से सजाया गया। डोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु नृत्य व भजन कीर्तन में मग्न दिखाई दिए। बारात में शामिल झांकियों ने धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया, जो दर्शकों का विशेष आकर्षण बनी रहीं।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामवासियों के बीच धार्मिक चेतना, एकता और परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। समिति के अध्यक्ष श्री बिक्रम कुशवाहा जी ने सभी श्रद्धालुओं, युवाओं व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सभी के सहयोग और आस्था के कारण सफल हो पाया।

मुख्य रूप से संतोष कुमार कुशवाहा, कुणाल कुमार कुशवाह, दीपू सिंह, सुधीर कुमार, सुजीत कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा, गणेश महतो, राजेश कुमार, शिबू गंजू , टिंकू कुशवाहा , लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा , , दयाल महतो , राजू प्रसाद कुशवाहा, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा , कपूर प्रसाद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार दांगी , नरेश कुमार , कैलाश मुंडा, धर्मप्रसाद कुशवाहा, रमेश करमाली, रंजीत कुशवाहाअनिल साहू, सुजीत कुमार, कपिल देव, अंकित कुमार, पंकज कुशवाहा , दीपक राज , रतन महतो ,नरेश महतो , मधु महतो , प्रीतम कुमार, सुबोध कुमार , बिट्टू कुमार , राहुल रोशन , गोलू कुमार , रितिक कुमार, प्रिंस कुमार, डब्लू कुमार ,सचिन कुमार, संतोष कुमार ,आकाश कुमार, पप्पू साहू ,अविनाश कुमार, दिलीप कुमार ,आशीष कुमार , के रूप में चुने गये । मंडा के पुजारी के रूप में भिखारी महतो , पोखलाल महतो , रोहित महतो मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...