deogharझारखंडब्रेकिंग

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बीडीओ , सीओ, प्रमुख व जीप सदस्य के मौजूदगी में सभी पंचायत में लगाया फलदार पौधा

Share
Share
Khabar365news

नमामि गंगे अभियान के तहत नदियों, जलाशयों के संरक्षण के लिए किया जायेगा कार्य

सोनारायठाडी /संतोष शर्मा : प्रखंड में नमामि गंगे योजना अंर्तगत विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत नदियों के संरक्षण और प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, जीव सदस्य राजीव कुमार, के उपस्थिति मे पंचायत के मुखिया , पंचायत समिति सदस्य , पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत फलदार पौधा लगाया गया।
इस मौके पर बीडीओ नीलम कुमारी ने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नदियों की सफाई और संरक्षण को लेकर वृहत स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है, जिससे नदी का संरक्षण और पुनरुद्धार हो सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर जनजागरूकता के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, पहाड़, जंगल, जलीय जीव, नदी आदि के संरक्षण में आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस कड़ी में श्रमदान, पौधारोपण, गंगा चौपाल, स्वच्छ गंगा संकल्प, प्रभातफेरी जैसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।
वहीं प्रखंड प्रमुख ने कहा जलवायु परिवर्तन को रोकन के उद्देश्य से अपने घरों में एक-एक पेड़ अवश्य लगाए।
वर्तमान में हम सबों को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है। विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...