RanchiSports

खलारी रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय नेहरू कप हॉकी के फाइनल के कड़े मुकाबले में उपविजेता बनी झारखंड की टीम का जोरदार स्वागत किया गया

Share
Share
Khabar365news

रांची | राष्ट्रीय नेहरू कप हॉकी के फाइनल के कड़े मुकाबले में उपविजेता बनी झारखंड की टीम का खलारी रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। जवाहर लाल नेहरू हॉकी सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित 29वीं  चरणजीत राय नेहरू गर्ल्स नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 2023 के फाइनल में झारखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन कर झारखंड लौटी टीम का खलारी रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना के चंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में एवं  डकरा 40 प्लस क्रिकेट क्लब के प्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । सभी खिलाड़ियों को फूल माला और बुके देकर रेलवे स्टेशन पर सम्मानित किया गया।। राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सी एम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बालिका बरियातू रांची की टीम ने फाइनल में मिजोरम की टीम से 3-4 के कड़े मुकाबले में रनर अप बनी। फाइनल में राज्य टीम से सालोमी नाग ने दो गोल एवं रौशन आइंद ने एक गोल किए।पुरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और मिजोरम को कड़ी टक्कर दी, इसके लिए  शिक्षा सचिव  के रवि कुमार ,राज परियोजना निदेशक किरण पासी, राज कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना के खेलकूद कोषांग के सभी सदस्यों ने पूरे टीम, कोच करुणा पूर्ति एवं मेनेजर एम्मा बाड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...