जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जमुई | जमुई जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के गढ़ी चौक पर पूर्व में ताबड़तोड़ गोली मारकर विजय यादव की निर्मम हत्या करने मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गढ़ी थाना क्षेत्र के देवलाटांड़ गांव निवासी अंसारुल अंसारी के रूप में हुई है। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि विजय हत्याकांड मामले का उद्भेदन करते हुए फौरन सूटर और हत्या में संलिप्त अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।उसके बाद से साजिशकर्ता अंसारुल अंसारी फरार चल रहा था।जिसे एसपी डॉक्टर्स शौर्य सुमन के निर्देश पर सारण जिले के नगड़ा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि साजिशकर्ता के गिरफ्तार होते ही घटना के कारणों पर से भी पर्दा उठ गया है।विजय यादव की हत्या पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर की गई थी।
Leave a comment