Hazaribagh

पेंशन एवं सेवानिवृत्तिलाभों से जुडी समस्याओं के निदान के लिए सीमांत मुख्यालय, दक्षिण बंगाल, सीमा सुरक्षा बल, कोलकाता में दिनांक 08 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत का होगा आयोजन

Share
Share
Khabar365news

सीमा सुरक्षा बल सदैव अपने सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा ही प्रयासरत रहा है। बल मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा सीमांत मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, दक्षिण बंगाल को राष्ट्रव्यापी पेन्शन अदालत कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है जो प्रभावित कार्मिकों एवं आश्रितों के पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्रीकृत मंच प्रदान करेगा।
 सीमांत मुख्यालय, दक्षिण बंगाल, सीमा सुरक्षा बल द्वारा दिनांक 08 जुलाई 2025 को समय 0930 बजे सेे झारखण्ड़ एवं बिहार राज्य के सीमा सुरक्षा बल सेे सेवानिवृत्ति कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायरमेन्ट-लाभ में उत्पन्न विसंगतियों पर सुनवाई कर उनकी शिकायतों का निवारण किया जायेगा। 
 झारखण्ड एवं बिहार राज्य के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों से आग्रह किया जाता है कि वे अपनी पेन्शन संबंधी विसंगतियों के त्वरित निवारण के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज Inspector General, South Bengal Frontier, Rajarhat, BSF, Action Area II E, New Town Kolkata, West Bengal, Pin- 700161 के पते पर डाक के द्वारा भेजने अथवा स्वयं सीमांत मुख्यालय, दक्षिण बंगाल, सीमा सुरक्षा बल, कोलकाता कार्यालय में उपस्थित होकर दिनांक 20 जून 2025 तक जमा करने का श्रम करें व किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना प्राप्त करने के लिए निम्न विवरण पर संपर्क करें।

नोडल अधिकारी – श्री मनोज कुमार राय (द्वितीय कमान अधिकारी)
मो0 संख्या ः- 8433763394
ई-मेल आई0डी0ः- manojkumar103@bsf.nic.in

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...