Jharkhand

करोड़ों की लागत से नवनिर्मित प्रखण्ड परिसर में बना आवासीय भवन खंडहर में होता जा रहा है तब्दील

Share
Share
Khabar365news

कबूतरों का बसेरा बना , करोड़ो का नवनिर्मित भवन , अधिकारी बने है तमाशबीन

हजारीबाग जिले में सरकारी राशि की बर्बादी चरम पर है या यूं कहें सरकारी तंत्र की उदासीनता के कारण कटकमदाग प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बना नवनिर्मित भवन कबूतरों का बसेरा बन गया है । जो भी हो, करोड़ों के भवन सालों से बनकर तैयार हैं, लेकिन अधिकारी के उदासीन रवैये के कारण इन भवनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है । जिसकी वजह से सरकारी राशि का सही से उपयोग नहीं हो पा रहा है ।

यह विभाग की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है । यहां पर बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी लगभग 4 वर्ष पूर्व ही किया गया है इसके बावजूद इन भवनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है । जिसकी वजह से भवन अब धीरे-धीरे कर खंडहर में तब्दील होता जा रहा हैं और हाल के दिनों में कबूतरों का बसेरा बना हुआ है । भवनों का उपयोग नहीं होने से भवन की स्थिति जर्जर होते जा रही है । उक्त भवन खंडहर बनता जा रहा है । भवन के कमरों में जंगल झाड़ उग आए हैं । छत एवं दीवारों पर भी पौधे उग गए हैं । वहां सांप-बिच्छुओं ने डेरा बना लिया है । खिड़कियों का कांच टूट गया है । मुख्य द्वार पर लगा गेट जंग लगकर टूट गया है । प्रखंड सह अंचल मुख्यालय से काफी दूर शहरों में भाड़े अथवा निजी घरों में रहने के कारण प्रखंड के कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं । आम जनता कर्मियों से मिलने के लिए घंटों इंतजार करती है, तब जाकर मुलाकात हो पाती है । झारखंड बनने के बाद राज्य सरकार ने जिलास्तरीय अधिकारियों को गांवों से जुड़ाव रखने तथा प्रखंडस्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय में रहने तथा गांवों में रात गुजारने का फरमान जारी किया था लेकिन उसका कोई पालन नहीं करता है ।

जानकारी के मुताबिक कटकमदाग प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बने आवासीय भवन में एक भी कर्मी सरकारी आवासीय परिसर में नहीं रहते है ।
भवन बनने से स्थानीय लोगों में ख़ुशी देखी गई पर वर्तमान में उनके चेहरे पर एक सवालिया निशान नजर आता है । लोग कहते हैं कि भवन बन गया है तो यह अच्छी बात है । भवन का उपयोग जल्द शुरू होना चाहिए तथा बीडीओ , बीपीओ के अलावे संबंधित कर्मियों के लिए करोड़ो रूपये की लागत से निर्माण किए गए भवन में रहना चाहिए पर सभी शाम होते ही प्रखण्ड मुख्यालय से गायब हो जाते है और सरकार और विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...