Uncategorized

कला और वाणिज्य इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय का नाम किया रोशन।

Share
Share
Khabar365news

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय उरुका का रिजल्ट इंटर कला और वाणिज्य में बेहतर रहा। जहां इंटर वाणिज्य में शत-प्रतिशत तो कला में 99 प्रतिशत रिजल्ट रहा। महाविद्यालय का रिजल्ट कला में जिला टॉप 10 में 4 विद्यार्थी आए। जिसमें शिवानी कुमारी 447 अंक थर्ड रैंक सिमरन कुमारी 444 अंक 5th रैंक,विशाखा कुमारी 441 अंक 7th रैंक, प्रियांशु कुमार 440 अंक लाकर जिला में 8th रैंक प्राप्त किया। वहीं निशांत कुमार 427 ,सूरज कुमार 425 ,रूपेश कुमार421 ,उपासना कुमारी 420, संध्या कुमारी 415, नेहा कुमारी 412, सपना कुमारी 409, ब्यूटी 406, ओम 406 और आशीष कुमार 400 अंक प्राप्त किए ।महाविद्यालय का रिजल्ट वाणिज्य सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए वहीं कला में प्रथम श्रेणी से 52% द्वितीय श्रेणी में 46% तृतीय श्रेणी से 1% तथा 1% छात्र अनुतीर्ण हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य बसंत कुमार ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दिए तथा उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने महाविद्यालय के उम्दा प्रदर्शन से गदगद दिखे और उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि शिक्षकों की लगन और विद्यार्थी की मेहनत का नतीजा है यह रिजल्ट। महाविद्यालय के सचिव जितेंद्र प्रसाद मेहता ने उम्दा प्रदर्शन के लिए बच्चों का अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण करने का नतीजा बताया। इसके अलावा बच्चों को सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।बधाई देने वाले शिक्षकों में प्रोफेसर विजय कुमार दास, प्रोफेसर राम प्रकाश मेहता, प्रोफेसर राजेंद्र यादव, प्रोफेसर उमेश कुमार,प्रो प्रदीप कुमार, प्रोफेसर प्रेमचंद कुमार पन्त, प्रदीप कुमार ,जयप्रकाश कुमार, भुनेश्वर प्रसाद मेहता ,सुरेंद्र मिश्रा,सुषमा देवी आदि थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...