BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

प्रेम प्रसंग का बवाल: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत स्थित एक गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहित महिला से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया। ग्रामीणों के मुताबिक, बेहराकुदर-बरोरा निवासी मनीष कुमार दास (26) का प्रेम संबंध तिलैया पंचायत की एक विवाहित महिला से था, जो दो बच्चों की मां है। गुरुवार सुबह मनीष अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था। उसकी मौजूदगी की भनक लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और दर्जनों लोग महिला के घर पहुंच गए।

ग्रामीणों को देखकर मनीष दीवार फांदकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में भीड़ युवक को गांव के मंदिर ले जाकर महिला से शादी कराने की मांग करने लगी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर उन्होंने मनीष को हिरासत में लिया।

वहीं, दूसरी ओर महिला के पति ने बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि सुबह दो युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पत्नी की सोने की चेन और घर में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। ग्रामीणों ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी है या लूटपाट से, इसकी तहकीकात जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...