झारखंडब्रेकिंग

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

Share
Share
Khabar365news

रांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मामले में दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज किया गया. एक पक्ष की ओर से निजाम नगर खेत मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय मो चांद ने चापड़ से जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस केस में मेराज, कैफ और अलिबा को आरोपी बनाया गया है. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से एक युवती ने केस दर्ज कराया है. इस केस में चैंपियन, चरका और आयन उर्फ काला आयन को आरोपी बनाया गया है. युवती का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की. इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सामान तोड़- फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और विरोध करने पर मारपीट की. दोनों पक्ष के आरोप के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर प्रणव झा ने जताया आभार

Khabar365newsरांची: झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

दशकों की सेवा नजरअंदाज: फुरकान अंसारी

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

5-8 जून: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, मजदूर की मौत के बाद हाईवे जाम

Khabar365newsजामताड़ा थाना क्षेत्र के बासनली मोड़ पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार...