हजारीबाग

डीपुगढा वार्ड विकास केंद्र में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह विक्रेताओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, नगर आयुक्त ने किया सोना–सोबरन धोती–साड़ी व नये राशन कार्ड का वितरण

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के डीपुगढा वार्ड विकास केंद्र में आज आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन बेहद सफल और उत्साहपूर्ण रहा। वार्ड संख्या 5, 6, 7 और 8 के जन वितरण प्रणाली (PDS) के विक्रेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने स्वयं लाभुकों के बीच सोना–सोबरन धोती–साड़ी तथा नये राशन कार्ड का वितरण किया।

इस अवसर पर दोनों सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार एवं अनिल कुमार पांडे भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन की निगरानी कर इसे सुचारु रूप से संचालित कराया। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा देवी के प्रतिनिधि राजीव कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद श्री बबन गुप्ता, नगर निगम कर्मी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मो. निसार अहमद एवं खलील अंसारी का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

वार्ड क्षेत्र के कई सम्मानित लोग – नंदु प्रसाद, कुमोद कु. दास, सुनील आनंद सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने कहा—
“आपकी सरकार आपके द्वार का उद्देश्य यही है कि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक बिना किसी परेशानी के पहुँचे। नगर निगम की पूरी टीम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक तक सरकार की हर योजना पारदर्शी और समय पर पहुँचाई जाए।”

डीपुगढा में आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...