हजारीबाग

कटकमसांडी में 26 फरवरी को 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटनेंस कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आगामी 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33 केवीए बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह शटडाउन निर्धारित मेंटनेंस कार्य के कारण लिया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कटकमसांडी पावर सबस्टेशन के एसडीओ कृष्णदेव प्रजापति ने बताया कि 33 केवीए लाइन में आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से यह मेंटनेंस बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े।
बिजली विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य—जैसे पानी भरना, मोबाइल चार्ज करना, व्यवसायिक कार्य आदि—पूरा कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य समय पर पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि मेंटनेंस कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
क्षेत्र के नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का ही पालन करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

वंदे भारत की रफ्तार बनी काल! रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत, पहचान अब तक अज्ञात

Khabar365newsहजारीबाग: कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरियवाँ में शुक्रवार को एक दिल दहला...

हजारीबाग

फरार अभियुक्ता की गिरफ्तारी: कटकमसांडी पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी:कानून से लंबे समय से बच रही फरार अभियुक्ता को आखिरकार...