BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बेटी की शादी का कर्ज और जेवर ले उड़े चोर, सूने घर में वार

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले के ताराबहाल गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव निवासी नकिम अंसारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर घर में नकद राशि और सोना-चांदी के जेवर रखे थे, जिन्हें चोरों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी खंगाल डाली। परिजनों के अनुसार करीब 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए गए।

परिवार को घटना की जानकारी तब हुई जब वे वापस लौटे और घर का दरवाजा टूटा पाया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि दो महीने पहले भी इसी परिवार की दुकान में चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

गांव के मुखिया गुल मोहम्मद ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर रखा गया पैसा और जेवर चोरी हो जाना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...