BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के ग्राम प्रधान का दायित्व

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के मांझी बाबा ग्राम प्रधान दायित्व सौंपा गया। सोमवार को मुख्यमंत्री ने नेमरा पहुंचे थे। इस दौरान उनका पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया। उन्होंने करीब चार घंटे तक संताली समाज के बीच समय बिताया। नेमरा में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के लिए सीएम ने लोकतंत्र के अगुवा के रूप में मुख्य भूमिका निभायी। इस मौके पर हेमंत सोरेन नेमरा गांव के सामुदायिक भवन में ग्राम प्रधान कमेटी चयन सभा में शामिल हुए। पूरे नेमरा गांव की संताली सामाजिक बैठक हुई, जिसमें मांझी हड़ाम कमेटी में अलग-अलग लोगों को दायित्व सौंपा गया। वहीं बताया गया कि मांझी बाबा ग्राम प्रधान का दायित्व सीएम हेमंत सोरेन निभायेंगे। प्राणिक बाबा उप ग्राम प्रधान बिरजू सोरेन, भोगदो प्रजा कानूनी सलाहकार सुखदेव किस्कू, नायके बाबा ग्राम प्रमुख पुजारी चैतन्य टुडू, कुडाम नायके बाबा नायके सहायक काशीनाथ बेसरा और जोगा मांझी बाबा संदेश वाहक विश्वनाथ बेसरा बनाये गये. इस अवसर पर सीएम ने मांझी बाबा का दायित्व निभाते हुए नये नायके बाबा को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। निवर्तमान नायके बाबा सोहन सोरेन ने स्वास्थ्य कारणों के कारण त्याग-पत्र दे दिया था. मौके पर सीएम ने उन्हें भी सम्मानित किया। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने चाचा श्रीकांत सोरेन से भी मुलाकात की। वे पिछले पांच वर्षों से लकवा से पीड़ित हैं। हालचाल लेने के बाद मुख्यमंत्री ने सिविल सर्जन नवल कुमार को इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। साथ ही समुचित चिकित्सा सुविधा और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ पुलिस ने 4 घंटे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 7 आरोपी को किया गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

समाज में पत्रकारिता सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम हेमंत सोरेन 

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को राजधानी रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डोरंडा के श्री हरि मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsराजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...