BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए खरीदी गई करोड़ों रुपये की नगर निगम की गाड़ियां पिछले दो–तीन सालों से बेकार खड़ी हैं… लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी टूटी नहीं है। मामला हजारीबाग नगर निगम का है, जहां सफाई, जलापूर्ति और अन्य नगर सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई महंगी गाड़ियां खरीदी गई थीं। लेकिन खरीदे जाने के बाद से ही ये वाहन उपयोग में आने के बजाय निगम परिसर में जस के तस खड़े हैं और धीरे–धीरे कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि इन गाड़ियों के लिए ड्राइवर और मैकेनिक भी नियुक्त किए जा चुके हैं… उन्हें नियमित वेतन भी मिल रहा है…इतना ही नहीं, डीजल और सर्विसिंग के नाम पर भी खर्च दिखाए जाने की चर्चा है… मगर जमीनी हकीकत में गाड़ियां आज भी सड़क पर नहीं उतर पाई हैं। चुनावी माहौल में जहां नगर निगम चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं… वहीं करोड़ों की इन बेकार पड़ी गाड़ियों का मुद्दा किसी के मेनिफेस्टो में जगह नहीं पा सका है। न मेयर पद के उम्मीदवार… न वार्ड प्रत्याशी… और न ही जनप्रतिनिधियों ने अब तक इस मामले पर खुलकर कोई बयान दिया है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जनता के पैसे की बर्बादी पर सबकी चुप्पी बनी रहेगी? चुनाव से पहले मतदाताओं को चाहिए कि जब भी प्रत्याशी वोट मांगने आएं… उनसे इस मुद्दे पर साफ जवाब जरूर मांगें… कि जीत के बाद इन गाड़ियों का क्या होगा और जिम्मेदारी कौन तय करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...