JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Share
Share
Khabar365news

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपन किस्कू ने किया।

शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित कॉलेज के शिक्षक एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।रक्तदान शिविर में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपन किस्कू, डॉ. अमृत महतो, अमन प्रधान समेत एनएसएस वॉलेंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। वही प्राचार्य डॉ. अमर दास ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में मददगार हो सकता है।

उन्होंने समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल, पतरातू में निःशुल्क दाँत जाँच शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल,...