झारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के जाने-माने व्यवसायी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, घर में दहशत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी व्यवसायी दिलीप गोयल को अज्ञात अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें 21 सकेंड की बातचीत के दौरान अपराधी ने धमकाया। इस घटना के बाद से उद्यामी और उनका परिवार दहशत में है। 

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस सक्रिया हो गयी। पुलिस कॉल करने वाले नंबर का पता लगाने में जुटी है और यह जांच कर रही है कि अपराधी स्थानीय है या बाहरी। साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इसमें किसी करीबी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। दिलीप गोयल एएसएल मोटर्स के संचालक हैं और उनका व्यवसाय आदित्यपुर और गम्हरिया में फैला हुआ है। धमकी मिलने के बाद न केवल उनका परिवार, बल्कि शहर के अन्य कारोबारी भी चिंतित हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने की बात कही है। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब जमेशदपुर के व्यापारियों को धमकी दी गयी हो। इससे पहले भी कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। उप्रेंद्र सिंह हत्याकांड में जेल में बंद सोनू सिंह और कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के नाम पर भी व्यापारियों से वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस इस नए मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की बात कह रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...