BreakingdumkaJharkhand

डांडिया प्रोग्राम के बहाने युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Share
Share
Khabar365news

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टेज प्रोग्राम के बहाने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने इस संबंध में हंसडीहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह देवघर में किराए के मकान में रहकर स्टेज कार्यक्रमों के जरिए अपनी जीविका चलाती है। 28 सितंबर को सौरभ कुमार नामक युवक ने उसे फोन कर हंसडीहा में आयोजित डांडिया प्रोग्राम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया। इसके बाद सौरभ कुमार अपने साथियों राजन राज और पारस राज यादव के साथ सफेद रंग की कार में देवघर स्थित उसके कमरे पर पहुंचा और उसे कार्यक्रम स्थल के बहाने अपने साथ ले गया।

इसके बाद रास्ते में या किसी सुनसान स्थान पर युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...