
खलारी। बुढ़मू के तिरू फॉल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित इस फॉल में तीन छात्र डूब गये। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। तीनों रांची के चान्हो के रहने वाले थे। डूबे युवकों में दो सगे भाई थे।आशीष कुमार व अंकुर कुमार पिता पद्मलोचन दास रांची हेहल के रहनेवाले थे जबकी तीसरा युवक दीपक गिरी पिता अशोक गिरी चान्हो करकट गांव का निवासी था। सभी की उम्र 20 25 के लगभग है।जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र पिकनिक मनाने के इरादे से यहां आये थे। तभी अचानक फॉल में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास शोर मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टर ने घोषित कर दिया।
Leave a comment