PALAMUझारखंडब्रेकिंग

तंत्र-मंत्र के शक में भीड़ का कहर, श्मशान घाट पर तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगवार गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां श्मशान घाट पर कथित तंत्र-मंत्र के संदेह में ग्रामीणों ने तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोन नदी के घाट पर एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया था। शव का दाह-संस्कार होने के बाद जब सभी लोग लौट गए, तब एक 73 वर्षीय बुजुर्ग और दो महिलाएं चिता स्थल के पास मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि ये तीनों वहां किसी प्रकार का तंत्र-मंत्र कर रहे थे।

मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी मिलने पर कुछ युवक मौके पर पहुंचे और तीनों को पकड़ लिया। आरोप है कि युवाओं ने पहले उनके हाथ बांध दिए और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस के दंगवार ओपी की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह तीनों को भीड़ से बचाया। पिटाई में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए डेहरी स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हुसैनाबाद थाना भेज दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...