Nationalदेश - विदेश

तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

Share
Share
Khabar365news

मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश के भिंड में जमीन पर सो रही मां-बेटी और बेटा को जहरीले सांप ने डंस लिया. सांप के डंसने के बाद घर में लोग चीखने-चिल्लाने लगे. घर और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. पहले सभी को पास के गांव में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया, मगर कोई फायदा होता न देखकर अस्पताल लेकर गये. जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया. वहीं बेटा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है.

सांप डंसने की यह घटना भिंड के फूप थाना क्षेत्र के रानी बिरगवां गांव की है. दरअसल रानी बिरगवां गांव के रहनेवाले मुकेश बरेठा अपने पूरे परिवार समेत शनिवार की रात को खाना खाकर सो रहे थे. मुकेश की पत्नी राधा, उसकी बेटी यीशु और बेटा कृष्णा जमीन पर सो रहे थे. आधी रात को अचानक बच्चे रोने लगे. रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जागे तो देखा एक सांप पास से गुजर रहा है. वहीं तीनों के पैर में सांप डंसने के निशान हैं. आनन-फानन में सभी को पास के गांव खरिका मोतीपुरा में झाड़-फूंक के लिए लेकर गये. मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में तीनों को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे, जहां मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है. 12 साल के कृष्णा को उपचार के लिए भिंड से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

लंदन में झारखंडी संस्कृति की गूंज, हेमंत-कल्पना का गीत-संगीत से भव्य स्वागत

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विदेश...

Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

TikTok की अमेरिका में वापसी तय, Oracle के साथ बड़ी डील

Khabar365newsशॉर्ट वीडियो ऐप्स की बात आते ही सबसे पहले नाम आता है...