Home Jharkhand दलमा में बाघ ने गाय व बैल पर किया हमला
Jharkhand

दलमा में बाघ ने गाय व बैल पर किया हमला

Share
Share

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के तनकोचा जंगल में फिर बाघ आने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार बाघ ने तनकोचा गावं के एक बैल और गाय पर हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. बैल के शरीर पर कई जगह बड़े-बड़े नाखून के खरोंच के निशान हैं, जबकि गले और पीछे के पैर में गंभीर जख्म भी है. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बाघ ने गाय और बैल पर हमला किया था. जंगल में बैल और गाय बाघ के चंगुल से किसी तरह बच निकले. इसकी खबर क्षेत्र में फैलने के बाद गुरुवार को वनकर्मी ने तनकोचा पहुंचकर मामले की जांच भी की. डीएफओ ने भी बाघ के दलमा वन क्षेत्र में होने बात कही है.

पहली बार 31 दिसंबर को दिखा था बाघ बीते साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को चांडिल वन क्षेत्र के तुलग्राम और बालीडीह जंगल के कोचा में बांघ ने एक बैल को मार दिया था जबकि एक बछिया का भी शिकार किया था. बैल के गला, पैर और अन्य स्थानों में चोट के निशान मिले थे. ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में एक बाघ पहुंचा था. बैलों को जंगल पहुंचने वाले एक बच्चे ने उसे देखा भी था. ग्रामीण के अनुसार गांव के चितरंजन का एक बछिया उसी दिन से गायब था, जिसे बाघ के द्वारा शिकार किए जाने की आशंका जताई गई थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद देर शाम वन विभाग के वन संरक्षक सबा आलम अंसारी भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे. वन विभाग की ओर से जंगल में कैमरे लगाए गए थ. लेकिन कैमरे में बाघ ट्रेस नहीं हो सका था.

पश्चिम बंगाल चला गया था बाघ चांडिल के तुलग्राम पहुंचे बाघ के पश्चिम बंगाल के जंगलों में पहुंचने की बात कही जा रही थी. तुलग्राम से दलमा, डिमना के रास्ते बंगाल सीमा तक बाघ के पंजे का निशान मिलने पर इसकी संभावना जताई जा रही थी. अब बताया जा रहा हे कि बाघ पश्चिम बंगाल से एक बार फिर वापस लोट आया है. ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है. दलमा वन क्षेत्र में बाघ के आने की खबर से लोगों में दहशत है. गुरुवार को लोग गाय-बैल चराने जंगल की ओर नहीं गए. वहीं दूसरी ओर यह आशंका जताई जा रही है कि बाघ तनकोचा जंगल से निकल गया है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...

ActiveJharkhandPakur

जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण; 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026...

ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...