Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

TikTok की अमेरिका में वापसी तय, Oracle के साथ बड़ी डील

Share
Share
Khabar365news

शॉर्ट वीडियो ऐप्स की बात आते ही सबसे पहले नाम आता है TikTok का. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 17 जनवरी को शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर बैन को बरकरार रखते हुए फैसला सुनाया था. फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही एक आदेश जारी कर TikTok को अस्थायी राहत दे दी. लेकिन अब एक बड़ी खबर ये है कि TikTok ने अमेरिका में अपना कारोबार बचाने के लिए तीन बड़े निवेशकों के साथ समझौता कर लिया है. इन निवेशकों में Oracle, Silver Lake और यूएई की निवेश कंपनी MGX शामिल हैं. इस खबर के बाद ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में भी टिकटॉक बैन पर ब्रेक लग सकता है क्या.

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अमेरिका में TikTok U.S. नाम से एक नया Joint Venture बनाने का फैसला किया है. इसके लिए TikTok की मूल कंपनी ByteDance और TikTok ने जरूरी समझौतों पर साइन कर दिए हैं. यह जानकारी एक इंटरनल मेमो के जरिए सामने आई है. उम्मीद है कि यह डील 22 जनवरी तक पूरी हो सकती है. TikTok के CEO शौ जि च्यू ने कर्मचारियों को भेजे मैसेज में कहा कि कंपनी लगातार मेहनत करने वालों की शुक्रगुजार है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से अमेरिका में TikTok का भविष्य सुरक्षित रहेगा और कंपनी अब पूरी तरह अपने यूजर्स, क्रिएटर्स और बिजनेस पार्टनर्स को बेहतरीन अनुभव देने पर ध्यान दे सकती है.

कौन कितना मालिक बनेगा?

नए TikTok U.S. में आधी हिस्सेदारी यानी 50% तीन बड़े निवेशकों—Oracle, Silver Lake और MGX—के पास होगी. हर कंपनी के पास 15% हिस्सेदारी रहेगी. बची हुई हिस्सेदारी में 19.9% खुद ByteDance के पास रहेगी, जबकि 30.1% हिस्सेदारी ByteDance के पहले से मौजूद निवेशकों के पास जाएगी यानी अब TikTok पर अमेरिकी मालिकाना हक बढ़ जाएगा, और चीनी कंपनी ByteDance की हिस्सेदारी कम हो जाएगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...