Jharkhand

आज दुमका में JMM का 46वां स्थापना दिवस समारोह, मुख्यमंत्री समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

Share
Share
Khabar365news

दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका में आज 2 फरवरी को अपना 46वां स्थापना दिवस समारोह ‘झारखंड दिवस’ के रूप में मनाने जा रहा है। इस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दुमका उपायुक्त ए. दोड्डे और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने शनिवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मिली जानकरी के मुताबिक स्थापना दिवस समारोह में झामुमो के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, दुमका से झामुमो सांसद नलिन सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन सहित झामुमो कोटे से कई मंत्री सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

खास होगा इस वर्ष का स्थापना समारोह

गौरतलब है कि बीते साल 2024 में जब झामुमो का स्थापना दिवस समारोह हुआ था, तब राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के कारण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए थे। तब चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और स्थापना दिवस में शामिल हुए थे। लेकिन इस वर्ष चंपाई सोरेन, जो पहले मुख्य अतिथि थे, अब झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, हेमंत सोरेन इस बार फिर से पार्टी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं तथा आगामी रणनीतियों से अवगत कराएंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांधी मैदान और पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे। पुलिस पेट्रोलिंग जारी रहेगी और अन्य इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री, सांसद और विधायक भी भाग लेंगे, और यह कार्यक्रम झामुमो के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में उभरेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में जीएम का दौरा पतरातू की समस्याओं पर यूनियन ने सौंपा मांग-पत्र

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित पाठक आज पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद में किशोरी का शव बरामद, प्रेम विवाह के बाद गर्भवती होने की बात

Khabar365newsधनबाद। जिले में एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

BreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

12 साल पहले हत्या के मामले में मृत मानी गई महिला झारखंड में जिंदा मिली

Khabar365newsबिहार/झारखंड। बिहार में करीब 12 साल पहले हत्या के मामले में मृत...