BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची को टोटो ने रौंदा; मौत

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा घटित हुआ। महागामा–हनवारा मुख्य मार्ग स्थित मानियामोड़ गांव में तेज रफ्तार से जा रहे एक टोटो ने तीन वर्षीय सपना सोरेन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची साहेबगंज जिले के राजमहल की निवासी थी और इन दिनों अपने नानीघर मानियामोड़ आई हुई थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर राज गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान टोटो चालक उसे बचाने की कोशिश में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टोटो पलट गया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और फरार टोटो चालक की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे की जिम्मेदारी तय करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने, टोटो चालक की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...