BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

20 जान लेने वाला दंतैल हाथी गिरफ्तार, तीन राज्यों की संयुक्त टीम सफल

Share
Share
Khabar365news

20 लोगों की जान लेने वाले दंतैल हाथी को पकड़ लिया गया है। नौ दिनों से लगातार आतंक मचा रहे इस हाथी को ओडिशा–झारखंड सीमा पर स्थित बेनीसागर जंगल में वन विभाग और एक्सपर्ट की संयुक्त टीम ने घेरकर काबू में कर लिया। हाथी को ट्रेंकुलाइज करने की प्रक्रिया देर रात तक चली, जिसमें ओडिशा वाइल्डलाइफ टीम, गुजरात और असम से आए विशेषज्ञों तथा एसओएस की टीम शामिल रही। शुक्रवार सुबह मझगांव प्रखंड के बेनीसागर गांव में हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला था। इनमें हरकरा भी शामिल था। इसके साथ ही इस दंतैल हाथी के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। घटना के बाद हाथी की तलाश और पकड़ के लिए तीन राज्यों की संयुक्त टीम को लगाया गया था। वन विभाग के अनुसार हाथी और टीम के बीच की दूरी एक समय मात्र 100 मीटर रह गई थी। जिस इलाके में हाथी मौजूद था, वह ओडिशा और झारखंड का सीमावर्ती क्षेत्र है। टीम ने मशाल, थर्मल सेंसर ड्रोन और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से जंगल में ऑपरेशन चलाया।

वाइल्डलाइफ ओडिशा के ट्रेंकुलाइज स्पेशलिस्ट डॉ. बानराज ने बताया कि हाथी को बेहोश होने में 20 से 25 मिनट का समय लगता है। यदि ट्रेंकुलाइजेशन सही तरीके से नहीं हो तो हाथी और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए पूरी सावधानी बरती गई। इससे पहले शुक्रवार को हाथी ने बेनीसागर जंगल में उसे देखने गए बोदरा (11 वर्ष) और जेसीबी चालक प्रकाश कुमार पान को पटक-पटक कर मार डाला था। हाथी दोनों शवों को करीब 10 घंटे तक जंगल में घसीटता और घूमता रहा। हमले में प्रकाश कुमार का सिर धड़ से अलग हो गया।

इसी दिन दोपहर करीब 1:30 बजे बंगाल के बांकुड़ा से आई हाथी भगाने वाली टीम के सदस्य सुखराम बेसरा (57) को भी हाथी ने उठाकर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल सुखराम की इलाज के दौरान ओडिशा के करंजी अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद बंगाल की टीम ने हाथी भगाने से इनकार कर दिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...