BreakingJharkhandझारखंड

झारखंड में दो ट्रेन आपस में टकराई

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। यह घटना झारखंड के साहिबगंज में हुई है, जहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई । हादसे में ट्रेन के ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत की खबर है। वही सीआईएसएफ के चार जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 3:30 के आसपास की बताई जा रही है। फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी पर बरहेट में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आपको बता दे कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा ट्रेन हादसा है। इससे पहले रविवार को उड़ीसा में भी एक रेल हादसा हुआ था। जहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस घटना में भी एक यात्री की मौत हुई थी, जबकि साथ यात्री घायल हुए थे।

प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के इंजन के चिथड़े उड़ गए और आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया और एक शव को अस्पताल भेजा, जबकि दूसरा शव इंजन में काफी देर तक फंसा रहा। इस घटना के बाद इस रेल लाइन पर रेल आवागमन ठप हो गया। दो से तीन दिन तक अभी कुछ रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन नहीं हो पाएगा, हालांकि फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है। रेल प्रशासन की आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...