BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, दो युवक लहूलुहान

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार रात दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी है। दोनों वारदातें जुगसलाई और गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुईं, जहां अज्ञात हमलावरों की गोली से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पहली घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर की है। देर शाम जफर अली नामक युवक अपने घर के पास खड़ा था, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही जफर मौके पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के जुटने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल जफर को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दूसरी घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईलाडूंगरी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात युवक रवि खेड़ा के घर पहुंचे और उन्होंने पहले हवाई फायरिंग की। जवाब में रवि खेड़ा और उनके साथियों ने भी गोली चलाई। इस दौरान सतपाल सिंह नामक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सतपाल को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच अलग-अलग टीमें कर रही हैं। फिलहाल दोनों ही मामलों में हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से इलाके के लोगों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...